दोस्तों डिजिटल सेवा सोल्यूशन में आपका स्वागत है ,दोस्तों मै आज आपको बताऊंगा की pmgdisha में
student का email verify कैसे करे जैसा की आप सभी जानते है की pmgdisha में काम करते हुए हमे
स्टूडेंट को email id बनाना भी सिखाना होता है ,और स्टूडेंट के द्वारा बनाये गए email id से pmgdisha को
एक email भेजना होता है जिससे pmgdisha को यह पता चल सके हमने स्टूडेंट ने सफलता पूर्वक ईमेल
बनाना सिख दिया है और वह email का उपयोग करना भी सिख गया है , बहुत से दोस्तों को pmgdisha
में email verify करने में समस्या आती है तो आज मई यही समस्या का समाधान आपको बताऊंगा की
आप कैसे सफलता पूर्वक स्टूडेंट का ईमेल वेरिफिकेशन कर सकते हो , इसके लिए सबसे पहले तो आपको
स्टूडेंट का email बनाना होगा वैसे तो आप सभी जानते है की ईमेल कैसे बनाते है फिर भी यदि आप
जानना चाहते है की email id कैसे बनाते है तो यदि आप मुझे कमेंट में लिखेंगे तो मै आपको अगली पोस्ट
में वह भी बता दूंगा तो दोस्तों शुरू करते है
सबसे पहले तो आपको स्टूडेंट की email id बनाना है इसके बाद अपना pmgdisha पोर्टल पर login
करना होगा यहाँ पर आपको जिस स्टूडेंट का email वेरीफाई करवाना है उस स्टूडेंट की id पर जाये यहाँ
आपको edit का आप्शन मिलेगा
जैसा की चित्र में दिखाई दे रहा है यहाँ आपको लाल घेरे में edit आप्शन दिखा दे रहा है आपको इसपर
क्लिक करना है जिससे आप स्टूडेंट की प्रोफाइल पेज पर पहुच जायेगे यहाँ पर email सेक्शन में डिफौल्ट
रूप से जब हम स्टूडेंट का रजिस्ट्रेशन करते है तो pmgdisha email id बनी होती है जो की स्टूडेंट का
login id और email का सम्मिलित रूप होता है (maea00000000@pmgdisha.in) बना होता है
आपको इसे हटा कर स्टूडेंट के लिए आपने जो id बनायीं है उसे डालना है ,इसके बाद आपको स्टूडेंट के
email पर जाना होगा जहा आपने स्टूडेंट का email बनाया है यहाँ मेने आपको सचित्र बताने के लिए पहले
से अपने स्टूडेंट का email id बना कर रखा है
तो डिफौल्ट id को हटाकर आप स्टूडेंट ने जो id बनाय्यी है उसे यहाँ लिख दे और save change बटन
पर क्लिक करे आपको सबसे उपर एक मेसेज प्राप्त हो student save successfully इसका मतलब होगा
आपने सफलता पूर्वक स्टूडेंट की प्रोफाइल को edit कर दिया है
अब आपको करना यह होगा की स्टूडेंट की email id जो आपने पहले से बनाकर रखी है उसे ओपन करे
जिससे हम pmgdisha को email भेज सके अब उसमे compose mail पर जाये यहाँ पर हमे mail पेज
खुलेगा जहा हमे pmgdisha को mail भेजना है ,यहाँ TO BOX में हमे pmgdisha की mail address
goahead@pmgdishamail.in लिखना होगा इसी के निचे subject में हमे verify email और मेसेज
बॉक्स में आप चाहे जो भी मेसेज pmgdisha को भेजना चाहे या फिर verify emial लिख देवे और send कर दे
तो एस तरह से आप pmgdisha स्टूडेंट का email वेरी फी करा सकते है अब हम वापस स्टूडेंट की
pmgdisha id को देखेंगे तो हमे email verified की जगह ग्रीन कलर का राईट का चिन्ह दिखाई देगा
इसका मतलब होगा की हमारे स्टूडेंट का email pmgdisha ने वेरीफाई कर दिया है यहाँ आपको एक बात
अवश्य ध्यान रखना चाहिए की आपने जो भी स्टूडेंट का email id बांयी है उसे pmgdisha को email
वेरिफिकेशन के लिए भेजने से पहले स्टूडेंट प्रोफाइल में ADD जरुर कर दे बाद में mail send करे नहीं तो
कभी भी आपका email वेरीफाई नहीं हो पायेगा
तो दोस्तों अगर आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आये तो इसे शेयर करना नहीं भूले जिससे हमारे दुसरे vle
भाई भी अपना कम आसानी कर सके और दोस्तों आपको स्टूडेंट का email verify करने में आयर कोई
प्रॉब्लम आती है तो हमे कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे मै पूरी पूरी कोशिश करूँगा की आपको परेशान नहीं
होने पड़े \
आपकी सलाह और विचारो का भी यहाँ स्वागत है |
धन्यवाद